फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम चरण में 68.75 फीसदी वोट पड़े

Thu, 10 Dec 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
 जिले में छिटपुट वारदात के बीच रिकॉर्ड 68.75 फीसदी वोट पड़े। जो कि अभी तक का अधिकतम प्रतिशत है। विकास खंड के बूथ नटौवा पर लगभग तीन बजे प्रधान प्रत्याशी और उसके समर्थक क्लस्टर मोबाइल के प्रभारी एसआई हरीशचंद्र यादव से भिड़ गए। एसआई के साथ अभद्रता की गई। मौके पर डीएम और एसपी ने निवाीसी सरसंडा के कल्पनाथ सिंह और बृजेश सिंह को हिरासत में लेने का आदेश।
 इसी ब्लॅाक के छतौना में महिला मतदान कर्मी प्रीती बाला की ओर से मतदाताओं को प्रधान पद के दो-दो बैलेट पेपर दिए जा रहे थे, शिकायत पर पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट शेैलेंद्र कुमार ने महिला कर्मी त्वरित मतदान कार्य से अलग करते हुए उसे बाहर बैठा दिया। इसी तरह विकास खंड बहादुरपुर के नगर खास में डीएम और एसपी ने प्रधान पद के दो प्रत्याशियों को वोट के बदले नोट बांटते नोट के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

 दोनों के पास नोट भी बरामद हुए। दोनों को हिरासत में ले लिया गया। दोनों का देर सायं शंाति भग करने के आरोप में नगर थाने की पुलिस ने चालान किया।
प्रधानी चुनाव के अंतिम चरण में वोटों की खूब वर्षा हुई। कोहरा और कड़ाके की ठंड होने के बावजूद रिकॉर्ड मत पड़े। वर्ष 2010 के मतदान की तुलना में जबरदस्त इजाफा हुआ। 8.75 फीसदी अधिक वोट पड़े। वर्ष 2010 में कुल 60 फीसदी मत पड़े थे। जो कि इस बार बढ़कर 68.75 फीसदी हो गया। चुनाव को लेकर लोगों में पहले तीन चरण के मुकाबले चौथे और अंतिम चरण में खूब उत्साह देख गया।
महिलाओं और पहली बार वोट करने वाली युवतियां और युवकों ने इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की भागीदारी तो देखने लायक रही। कोई ऐसा बूथ नहीं रहा जहां पर महिलाओं की लाइन न लगी रही हो। मानो महिलाएं पुरुष मतदाताओं से आगे निकलना चाह रही हों। हालांकि, मतदान के शुरुआत में मतों का प्रतिशत मात्र 8.75 फीसदी रहा। मगर जैसे जैसे मतदान आगे बढ़ता गया वोटों का प्रतिशत भी बढ़ता गया। 11 बजे तक मतों का प्रतिशत बढ़कर 26 फीसदी हो गया। उसके बाद तो मतों का प्रतिशत बढ़ता यह सिलसिला चल निकला।
विज्ञापन

 महिलाओं के घर से निकलने के बाद मतों के प्रतिशत में अधिक बढ़ोत्तरी हुई। एक बजे तक मतों का प्रतिशत बढ़कर 44.25 हो गया। तीन बजे तक यह प्रतिशत 57.25 तक पहुंच गया। मतदान समाप्त होने तक मतों का प्रतिशत बढ़कर 68.75 फीसदी हो गया। सबसे अधिक मतदान बहादुरपुर, कप्तानगंज और विक्रमजोत में 69-69-69 फीसदी हुआ। सबसे कम दुबौलिया में 68 फीसदी वोट पड़े। मतदान के बढ़े हुए प्रतिशत को देखकर अफसर भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें