फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 लाख के बकाए में 62 कनेक्शन काटे

Mon, 04 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। विद्युत के बकाएदारों के खिलाफ रविवार को भी मंडल में वसूली का अभियान चलाया गया। नौ स्थानों पर लगे कैंप में कुल 11 लाख 60 हजार रुपये की वसूली हुई। 18 लाख 80 हजार के बकाए में 62 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। मुख्य अभियंता सीपी गुप्त और अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार ने जनपद सिद्घार्थनगर के उसका बाजार और जोगिया में लगे कैंप का निरीक्षण किया और वसूली की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


रविवार को जनपद बस्ती के हर्रैया और शहर में लगे कैंप में तीन लाख दस हजार रुपये की वसूली हुई। आठ लाख रुपये के बकाए में 23 कनेक्शन काटे गए। जनपद संतकबीरनगर के नाथनगर और लोहरौली में लगे शिविर में दो लाख 50 हजार रुपये की वसूली की गई, तीन लाख 80 हजार के बकाए में 12 लाइनें काटी गईं।

इसी तरह जनपद सिद्घार्थनगर के उसका बाजार, बढ़नी, खुनियांव, डुमरियागंज और जोगिया में लगे शिविर में छह लाख 90 हजार रुपये की वसूली हुई, सात लाख रुपये के बकाए में 27 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। मुख्य अभियंता ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने किसी भी परेशानी से बचने के लिए बकाएदारों से बकाया जमा करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें