फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतर लड़ने से शार्ट हुई सर्किट,दस बीघा फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कबूतरों की लड़ाई में दस बीघा फसल राख
विज्ञापन

हाईटेंशन तारों से निकली चिंगारी, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करही गांव की घटना
आग बुझाने की कोशिश में ग्रामीण के हाथ-पांव झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। फोरलेन से सटे पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करही गांव में बृहस्पतिवार दोपहर कबूतरों की लड़ाई में बिजली के तार आपस में सट गए। इससे निकली चिंगारी से आठ बीघे गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। इस दौरान आग बुझाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति के दोनों हाथ और पैर झुलस गए। उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया।
विज्ञापन

करही गांव के शिवनारायण के खेत से होकर हाईटेंशन बिजली का तार गुजरा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे तार के ऊपर दो कबूतर आकर बैठे। दोनों एक-दूसरे से लड़ने लगे तभी दो तार सट गए। चपेट में आकर एक कबूतर करंट से जलने लगा। उसी समय कोई चिंगारी गेहूं के खेत में जा गिरी, जिससे आग लग गई। लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण खेत की तरफ दौड़े। सूचना पाकर पुरानी बस्ती पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग में किसान हरिप्रसाद, राम शरण, शिवप्रसाद का सवा-सवा बीघा गेहूं, ओमप्रकाश सिंह का करीब पांच बीघा और अजय कुमार की एक बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाते समय गांव के कमलेश झुलस गए। ग्रामीणों ने लकड़ी से खेत को घेर कर किसी तरह आग को और आगे फैलने से रोक लिया। सूचना पर पहुंचे कानूनगो राम जियावन पांडेय व हलका लेखपाल मनीषा द्विवेदी ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें