विकास कार्यों के आधार पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
तय हुई पांच मोर्चों के सम्मेलन की तिथि
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चो एवं प्रकल्प प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय पर हुई। यहां आगामी कार्यक्रमों के साथ ही चुनाव की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से काम करना होगा। उन्होंने पांच मोर्चों के सम्मेलन कराने के साथ मंडल स्तर पर बूथ समितियों के सम्मेलन कराने के निर्देश दिए। व्यापारी संगठनों का सम्मेलन लोकसभा स्तर पर कराने को कहा। इस दौरान समर्पण निधि योजना के तहत सभी जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों से क्षमता अनुसार निधि एकत्र की गई। इसमें सांसद और विधायकों ने एक-एक माह के वेतन का चेक सौंपा। बैठक को लोकसभा प्रभारी देवेन्द्र सिंह, विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, सहित राम सिंगार ओझा, राजेन्द्र नाथ तिवारी, राजेन्द्र गौड़, दयाशंकर मिश्र, प्रेम सागर त्रिपाठी, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, राम ललित चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, प्रेरक मिश्र ने संबोधित किया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिनाथ भाई ने कहा कि लोकसभा का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। कहा कि परिस्थितियां अनुकूल हैं, मगर चुप बैठने की जरूरत नहीं है। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि 18 मार्च को हर्रैया में किसान मोर्चा सम्मेलन, 24 मार्च को कप्तानगंज में युवा मोर्चा सम्मेलन, 27 मार्च सदर में महिला मोर्चा सम्मेलन, 31 मार्च को रुधौली विधानसभा में अनुसूचित जाति मोर्चा, 29 मार्च को महादेवा विधानसभा में पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है। इसके अलावा मंडल स्तर पर बूथ समितियों के सम्मेलन कराने का भी निर्णय लिया गया। संचालन महामंत्री विवेकानंद मिश्र ने किया। इस मौके पर जटाशंकर शुक्ल, ध्रुव नारायण सिंह, स्वारथ सिंह, गोपाल मद्धेशिया, प्रमोद पांडेय, सुरेंद्र सिंह, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, महेश सोनकर, मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, दिव्या त्रिपाठी, सुखराम गौड़, उषा श्रीवास्तव, नीलम श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह, राजू पांडेय, केडी चौधरी, राम चरन चौधरी, रविन्द्र गौतम, ताड़क जायसवाल आदि मौजूद रहे।