नई उड़ान स्मारिका का विमोचन, हर वर्ष 28 जनवरी से होगा महोत्सव
महोत्सव को कामयाब बनाने वाले लोगों को किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले में पहली बार आयोजित बस्ती महोत्सव बुधवार को नई उड़ान स्मारिका के विमोचन के साथ संपन्न हो गया। आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवी संगठनों, खिलाड़ियों के अलावा अधिकारी और कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में यह महोत्सव 28 जनवरी से चल रहा था। समापन के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश राजीव गोयल रहे। महोत्सव में लेजर शो से जिले के डेढ़ सौ वर्षों के सांस्कृतिक एतिहासिक, भौगोलिक और धार्मिक स्थलों से आज की पीढ़ी को परिचित कराया गया। सांसद हरीश द्विवेदी ने घोषणा की कि हर वर्ष 28 जनवरी से बस्ती महोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में डीएम राजशेखर को जहां भी होंगे, विशेषतौर पर बुलाया जाएगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष व जिला अधिकारी डॉ. राजशेखर ने कहा कि सांसद और जिला प्रशासन तीन महीने से इस आयोजन की तैयारी में लगा था। डीआईजी दिलीप कुमार का अनुभव विशेष काम आया। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय और एडीएम रमेश चंद ने महोत्सव को शून्य से शिखर पर पहुंचाने में जो सहयोग और समन्वय किया है वह तारीफ के काबिल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत कर इसकी महत्ता में चार चांद लगा दिया। पूरे जनपद के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और समन्वय से जिला प्रशाशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम बस्ती के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।
इस मौके पर डीआईजी, सभी एसडीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमन दीप डुली, श्री प्रकाश शुक्ल, राजेश सिंह, अयोध्या सिंह, आलोक सिंह, शिव प्रताप सिंह, नवीन,सीएमओ डॉ जेएलएम कुशवाहा, डीआईओएस बृजभूषण मौर्या, महेंद्र कुमार, संदेश कुमार, संजय त्रिपाठी, छोटे लाल, हेमंत सिंह, प्रभाकर शंकर चौबे, जेपी सिंह, हरीश, मंजू त्रिपाठी, एसबी सिंह, नीलम सिंह, नीलोफर उस्मानी, अर्जुन कुमार, अनिल कुमार, चंद्र मौली पांडेय, आरके विश्वकर्मा, थाना प्रभारी, सभी बीडीओ और पुलिस क्षेत्राधिकारियों के साथ आयोजन समिति के लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।