पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाला मशाल जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सोमवार की शाम कर्मियों व शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकाला। आईटीआई परिसर से निकला जुलूस कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसके बाद वहीं सभा की। वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार नहीं चेती तो छह से 12 फरवरी तक प्रदेश व्यापी महा हड़ताल शुरू किया जाएगा। इस दौरान कामकाज ठप कर ताला बंदी होगी।
पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार ने इस मुद्दे पर कर्मियों व शिक्षकों को गुमराह किया है। इसका खामियाजा सरकार भुगतेगी। जिला संयोजक चंद्रिका सिंह ने कहा कि सरकार से पेंशन के लिए अंतिम दम तक लड़ा जाएगा। सरकार ने शिक्षकों व कर्मियों के बुढ़ापे का सहारा पेंशन छीनकर उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर किया है। इसके लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री बालकृष्ण ओझा, तौलू प्रसाद, कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, विकास भवन संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम सूरत यादव, डिप्लोमा इंजीनियरिंग महासंघ अध्यक्ष डीएस सिंह आदि ने शिक्षकों व कर्मियों का आह्वान किया कि वे छह फरवरी से प्रस्तावित हड़ताल में पूर्ण भागीदारी करें। इस मौके पर अरुण प्रजापति, प्रमोद शुक्ल, दुर्गेश यादव, अमरनाथ गौतम, राजेश यादव, श्याम बिहारी, अजय आर्या, धर्मेंद्र श्रीवास्तव सहित तमाम शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।