बस्ती महोत्सव का आगाज आज, सीएम करेंगे उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती/परशुरामपुर। जिले में पहली बार बस्ती महोत्सव का आयोजन हो रहा है। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। रविवार को पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया।
मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सोमवार दोहपर 1.30 बजे पुलिस लाइंस में उतरेगा। जहां से उनका काफिला महोत्सव स्थल राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचेगा। यहां से मुख्यमंत्री 2.40 पर मखौड़ा धाम जाएंगे। मखौड़ा धाम में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए ककरा खुर्द में बन रहे हेलीपैड का अधिकारियों ने जायजा लिया। क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर दी गई है। राम जानकी मंदिर के सामने बन रहे मुख्यमंत्री के मंच के सामने मनोरमा नदी के उत्तर सक्षेत्रीय लोगों के लिए पंडाल बनाया गया है। बम निरोधक दस्ते ने मंच, हेलीपैड तथा पंडाल की जांच की। सीएम की सुरक्षा में सुरक्षा में एक एसपी, पांच एएसपी, 12 सीओ, 32 निरीक्षक/थाना प्रभारी, 170 सब इंस्पेक्टर, 465 हेड कांस्टेबल, 85 महिला कांस्टेबल, तीन कंपनी पीएससी तैनात की गई है।
डीआईजी और डीएम ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री के आगमन एवं सभा को लेकर अफसरों की तैनाती कर दी गई है। राजकीय इंटर कॉलेज में बस्ती महोत्सव और मखौड़ा धाम में सभा के मद्देनजर रविवार को डीआईजी/एसपी दिलीप कुमार व डीएम डॉ. राज शेखर ने चौकसी के निर्देश दिए।
,