फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस 150 में से 20 निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस 150 में से 20 मामले निस्तारित
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने भानपुर में सुनी फरियाद
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को भानपुर तहसील में डीएम डॉ. राजशेखर व एसपी दिलीप कुमार ने लोगों की फरियाद सुनीं। जिले के चार में से तीन तहसीलों में कुल 150 मामले आए, जिनमें से बीस का निस्तारण हुआ। सर्वाधिक 67 मामले भानपुर में आए, जिनमें से पांच का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजशेखर ने एसपी दिलीप कुमार के साथ रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी। पहली बार भानपुर तहसील पहुचे डीएम ने एक-एक फरियादी की बात को पूरी गंभीरता से सुना और मामले के निस्तारण अथवा अग्रिम कार्रवाई के लिए उनकी राय भी जानी। जिन्होंने समस्या का सुलह-समझौते से समाधान कराने की अपील की उन्हें समाधान मिला जिन्होंने अग्रिम कार्रवाई मांगी उन्हें आगे जाने की सलाह दी। भाकियू टिकैत गुट की ओर से विपणन और खाद्य रसद विभाग की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए शिकायतकर्ता से रिश्वत का प्रमाण मांगा। डीएम ने कुल पंजीकृत 67 में से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर बाकी मामले संबधित विभाग को सौंप दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा, डीएसओ रमन मिश्र,पीडी आरपी सिंह, एसडीएम राजेश सिंह, सीओ रूधौली शिव प्रताप सिंह, तहसीलदार नवीन प्रसाद सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। इधर, सदर तहसील में सीआरओ आरपी पांडेय व तहसीलदार अनिल कुमार रस्तोगी की देखरेख में कुल 49 मामलों का पंजीकरण हुआ। इसमें से सात मामलों को सुलह-समझौतों के आधार पर अधिकारियों ने निपटाया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभाग के हवाले कर दिया। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अमनदीप डुली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कुल 39 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से आठ का निस्तारण अधिकारियों ने मौके पर कर दिया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, तहसीलदार बृजेश वर्मा और बीडीओ रामरेखा सरोज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें