फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमारेडीहा पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Fri, 27 Jul 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
पीड़ितों का हाल जानते सीएचसी अधीक्षक डा. विवेक विस्वास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भानपुर। अमारेडीहा गांव में उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की स्थिति सामान्य हो रही है। बुधवार को पांच मरीजों के अचानक अस्पताल पहुंचने और एसडीएम की सूचना पर गांव पहुंची मेडिकल टीम ने दवाइयां वितरित कीं। लोगों से साफ-सफाई की भी अपील की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम की ओर से गांव में की गई कार्रवाई और स्थिति का जायजा लेने सीएचसी अधीक्षक डा. विवेक विस्वास बृहस्पतिवार को खुद गांव पहुंचे।पीड़ित मरीजों से उनका हाल जाना। गांव के हरिजन पुरवें में उल्टी दस्त से परेशान लोगों ने स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी। बताया कि कुछ लोग पीड़ित हैं जो रूधौली और अन्य जगहों पर इलाज करा रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि पुरवे में एक भी इंडिया मार्क टू हैंडपंप नहीं है। सभी लोग छोटे नल के पानी का ही प्रयोग कर रहे हैं। गांव में कई जगह गदंगी का भी प्रकोप है। सफाई कर्मी ने बताया कि सभी को अपने घरों के पास साफ सफाई रखने की अपील की गई है।
डॉ. विवेक विश्वास ने लोगों से बच्चों को बाहर की खाद्य सामग्री नहीं खिलाने, पानी को उबाल कर पीने और साफ-सुथरा ताजा खाना खाने की अपील की। ग्राम प्रधान रामपुजारी गौड ने कहा कि गांव को साफ-सुथरा रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें