फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन के लिए दौड़ते रहे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिथीन के लिए दौड़ते रहे अफसर
विज्ञापन

शहर से कस्बों तक व्यापारियों संग बैठक की
सभी से घर से बाजार तक मांगा सहयोग
पालिका की टीम ने शहर में खंगाला पॉलिथीन
सड़क पर झोला लेकर नजर आए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सरकार के 50 माइक्रान पॉलिथीन बंदी को लेकर अफसर व्यापारियों, संभ्रांतजनों तक बैठक करते रहे। घर से बाजार तक पॉलिथीन न प्रयोग में लाने का सहयोग मांगते रहे। इसका असर भी नजर आया। छिटपुट छोड़ बाजार में ज्यादातर लोग झोल लेकर आए। दुकानों पर लोगों को पॉलिथीन के बजाय कागज व कपड़े के झोलों में सामान दिए गए।
शासन ने रविवार से पूरे प्रदेश में पॉलिथीन बैन कर दिया। इसे लेकर प्रशासन, पालिका व पुलिस तीनों के साथ आम जन भी सहयोग में रहा व्यवसायी बबलू, रवि गुप्ता, मोनू, राकेश कुमार ने सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण व राष्ट्र हित में सरकार को कड़े निर्णय तो करने ही चाहिए। पॉलिथीन पर रोक लगाकर सरकार ने जनहित में कार्य किया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी ने कहा कि शासन ने प्लास्टिक कैरी बैग्स पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके लिए प्लास्टिक व अन्य जीवन अनाशित कूड़ा कचरा (उपयोग व निस्तारण का विनियम) (संशोधन) अध्यादेश 2013 (उ.प्र.अध्यादेश संख्या 2018) लागू किया गया है। इसके तहत जो व्यक्ति इसके उपयोग, विनिर्माण, विक्रय, वितरण, भंडारण, परिवहन, आयात या निर्यात अथवा इसके लिए प्रेरित करेगा प्रथम दोष सिद्धि की स्थिति में छह माह का कारावास व कम से कम 10 हजार से 50 हजार जुर्माना जबकि दूसरी बार ऐसा करते पाए जाने पर 20 हजार से एक लाख तक जुर्माना के साथ वर्ष भर की सजा से दंडित किया जाएगा।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार ने भानपुर में कस्बा व्यवसायियों के साथ बैठक और देर शाम सोनहा और भानपुर कस्बा क्षेत्र के कारोबारियों के दुकानों पर पहुंचकर पॉलिथीन प्रयोग न करने की अपील की। भारी मात्रा में पॉलिथीन जब्त की। निरीक्षण के दौरान प्रभारी एसडीएम सुरेश चन्द्र शर्मा और तहसीलदार नवीन प्रसाद मौजूद रहे। इधर, प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा ने थाना क्षेत्र के भिरिया ऋृतुराज और शंकरपुर में लोगों से पॉलिथीन प्रयोग न करने का आह्वान किया। इस मौके पर राम सागर गुप्ता, सुनील कुमार, विनोद कुमार, सौरभ अग्रहरि, संजय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम को भेजा सराहना पत्र
बभनान। पॉलिथीन पर रोक लगाने को अपना दल ने सोमवार को बभनान कस्बे में बैठक की। दल के नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल राम नाईक को 101 सराहना पोस्ट कार्ड भेजा। इस मौके पर दल के प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल, अरविंद कुमार सोनकर, अजीत वर्मा, संतराम पटेल, विजय कुमार वर्मा, विनोद पटेल, वेद प्रकाश सोनी, अब्बास अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें