फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के नाम रहा शुक्रवार

विज्ञापन
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन के नाम रहा शुक्रवार
विज्ञापन


बस्ती।
समस्याओं और अधिकारों को लेकर शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम चलता रहा। हालांकि, आमजन को इससे कोई परेशानी नहीं हुई।
मानदेय वृद्धि एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका एसोसिएशन की कलमबंद हड़ताल प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पांचवें दिन भी डीएम कार्यालय परिसर में जारी रही। जिलाध्यक्ष फूलमती चौधरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से भेजा गया। जिला अध्यक्ष ने एसडीएम को समस्याओं से अवगत कराया। समस्याओं के निस्तारण की मांग की। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिस प्रकार से पिछले पांच दिनों से हक के लिए संघर्षरत हैं निश्चित रूप से इसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। कहा कि लंबे समय से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है, अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कादंबरी पाण्डेय, वंदना शुक्ला, ऊषा चौधरी, ममता चौधरी, चन्द्रावती, आशा देवी, रेखा देवी, एनएच अजनबी, उषा गुप्ता, प्रभावती चौधरी, इंदिरा चौधरी आदि ने संबोधित किया। धरने में जोड़ावती सिंह, भाग्यमनी दुबे, संगीता वर्मा, सुनीता दूबे, भाग्यवन्ती, रमेश चन्द्र चौधरी, राममूर्ति पटेल, विभा सिंह आदि शामिल रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनका अधिकार दिया जाए और उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित कर सुविधाएं भी दी जाएं।

आश्वासन पर माने सर्वदलीय नेता
बस्ती। अमहट पुल निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक सर्वदलीय धरना पांचवें दिन एसडीएम के आश्वासन पर खत्म हो गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र उर्फ छोटे सिंह ने समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया।
विज्ञापन

वार्ता के दौरान एसडीएम सदर कीर्ति प्रकाश ने आश्वस्त किया कि अमहट पुल पर तात्कालिक संकट दूर करने के लिए पीपे का पुल बनवाने के लिए शासन को लिखा जाएगा। कहा कि पूरा प्रयास होगा कि पुल का निर्माण भी शीघ्र कराया जाए। सर्वदलीय धरने के समापन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, केके तिवारी, अजय सिंह, रविन्द्र यादव, रामशंकर निराला, चन्द्रिका यादव, अनिल सिंह, फूलचंद श्रीवास्तव, सुरेश यादव, मो. यूसुफ बस्तवी, दिवान चन्द पटेल, राम मनोहर चौधरी, रमेश, शिवकुमार, बृजेन्द्र जायसवाल, राजाराम मुंशी, गोविन्द हरिकेश, प्रेमशंकर द्विवेदी, जगनरायन आर्य, मानिकराम मिश्र, फूलचंद भारती, अंकुर वर्मा, आदित्य त्रिपाठी, अनिल कुमार भारती, दुर्गेश त्रिपाठी के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिवक्ता, सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित रहे।
धरने पर डटे रहे विद्युत संविदा कर्मचारी
बस्ती। विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे संविदाकर्मियों के रुख में शुक्रवार को भी नरमी नहीं आई। धरने के नवें दिन भी वक्ताओं के निशाने पर बिजली विभागीय अधिकारी ही रहे।
विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण बस्ती मंडल के कार्यालय परिसर में चल रहे धरने की अध्यक्षता जगदंबा प्रसाद उपाध्याय ने किया। उपाध्याय ने कर्मियों का मनोबल ऊंचा रखने के लिए कहा कि न्याय लेकर ही रहेंगे। चेतावनी दी है कि मांगें जब तक मानी नहीं जातीं धरना और कार्य बहिष्कार चलता रहेगा। कहा कि इस संबंध में नोडल अधिकारी और प्रमुख सचिव रेणुका कुमार को भी ज्ञापन देंगे। जोनल अध्यक्ष राम ललित चौधरी ने बताया कि ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए। लेकिन घोटाला करने के लिए प्रबंध निदेशक नवनीत सहगल के उस आदेश को नहीं माना गया, जिसमें कहा गया है कि श्रम अधिनियम 1970 के तहत पंजीकृत ठेकेदारों को वरीयता दी जाए। लेकिन अधिकारियों ने इससे उलट श्रम अधिनियम 2009 को दर्शाया जो भवन एवं अन्य निर्माण के लिए पंजीकरण मात्र है। विभाग के अफसरों ने मोटी रकम लेकर मनमानी टेंडर बांट दिया। आरोप लगाया कि पुरानी बस्ती, गिदही, मखौड़ा, छावनी, विक्रमजोत, कप्तानगंज आदि में विद्युत मजदूूर कल्याण समिति के संविदा मजदूर कार्यरत हैं, जिसकी अनदेखी कर निविदाएं आमंत्रित की गईं। वीरेंद्र मिश्र, जगदंबा उपाध्याय, देवेंद्र सहाय आदि ने भी संबोधित किया। कहा कि अफसरों की हठधर्मिता से कर्मियों में नाराजगी है। आंदोलन और उग्र हो सकता है। इस दौरान बाबूराम शर्मा, मो. असलम, रमेश यादव, दीपक श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश, प्रिंस पांडेय, दिनेश दुबे, देवेंद्र पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, पारसनाथ, राकेश कुमार, अनूप यादव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, राजीव, परमात्मा, राजेंद्र कुमार आदि संविदाकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसान यूनियन ने लगाई पंचायत
साऊंघाट/वाल्टरगंज। भारतीय किसान यूनियन की पंचायत साऊंघाट ब्लॉक परिसर में हुई। जनहित के मुद्दों को लेकर डीएम को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन एडीओ कृषि कन्हैया लाल को दिया गया। अध्यक्षता कर रहे रामसागर चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के कोटेदारों की मनमानी से गरीब और पात्रों को राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन वितरित करते समय निर्धारित सक्षम अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं रहते हैं। ब्लॉक अध्यक्ष संतराम चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में अनेक लोग, वृद्धावस्था पेंशन के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। ऑनलाइन कराने के बाद भी उनको पेंशन नहीं मिल पा रही है। रजिस्ट्रेशन की बाध्यता को खत्म कराए जाने की मांग की। इमरान अहमद ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में अध्यापकों की कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कहीं बच्चे अधिक हैं शिक्षक कम हैं तो कहीं कम बच्चे हैं और अध्यापक उनसे अधिक हैं। विद्यालय में शीघ्र ही अध्यापकों की नियुक्ति कराए जाने की मांग की। किसान राकेश मौर्या ने जंगली जानवरों और आवारा पशुओं को पकड़वाकर किसानों की फसलों की सुरक्षा कि व्यवस्था कराए जाने की मांग की। किसान घनश्याम ने गन्ने बकाये का भुगतान दिलाए जाने की मांग की। बाबू राम चौधरी ने ब्लॉक परिसर में लगे इंडिया मार्क हैंडपंपों को रिबोर करा कर ब्लॉक मुख्यालय पर पानी पीने की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है। मजीद अहमद, रामप्रसाद, गौरीशंकर, तिलकराम, गंगाराम, घनश्याम, इमरान अहमद, रामकेश मौर्या, मिठाईलाल, फुलचन्द, बाबूराम, रामउग्रह सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें