फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17वें विश्व सम्मेलन के लिए डीएम बस्ती का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व सम्मेलन के लिए डीएम का चयन
विज्ञापन


बस्ती।
साउथ अफ्रीका के केपटाउन में 17वें विश्व तम्बाकू या स्वास्थ्य पर विषय पर होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए बस्ती के डीएम अरविंद कुमार सिंह का चयन हुआ। इनका चयन दुनिया भर से भेजे गए 1430 लेख में से हुआ। भारत की ओर से बस्ती के डीएम प्रतिनिधित्व करेंगे। वह वहां पर तंबाकू या स्वास्थ्य विषय पर दुनिया के सामने अपने विचार को रखेंगे। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया चयन होने की जानकारी उन्हें मेल के जरिए मिली है। बताया कि यह सम्मेलन सात और नौ मार्च 2018 को साउथ अफ्रीका के केपटाउन में होगा। बताया कि हर साल होने वाले इस सम्मेलन में विभिन्न देशों से चयन किए लोग विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें