फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेट्री के खिलाफ जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सीडीओ के आदेश पर सल्टौआ ब्लॉक में कार्यरत रहे ग्राम विकास अधिकारी महेंद्र कुमार यादव के खिलाफ जांच शुरू हो गई। जांच अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र पाठक ने बीडीओ से सेक्रेट्री के हल्के में कराए गए सभी कार्यों का लेखा-जोखा मांगा है। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया।
विज्ञापन

जिन ग्राम पंचायतों की जांच के लिए अभिलेख मांगे गए हैं, उनमें पड़री, हरदिया, औड़जगंल, फेरसम, देईपार, भितरी, पचानू, हसनापुर, कोइलसा, सल्टौआ, दसिया, छनवतिया, मझौवा बैंकुड, मुनियांव शामिल है। इन ग्राम पंचायतों में कराए गए अनियमित कार्यों की शिकायत पर सीडीओ ने जांच टीम का गठन किया। क्षेत्र के लोग बताते हैं कि अगर जांच निष्पक्ष हो गई, इसके दायरे में ग्रामों के प्रधान, एडीओ पंचायत और कई बीडीओ चपेट में आ जाएंगे। कहते हैं कि इन ग्राम पंचायतों में सरकारी धन का भारी गोलमाल संगठित होकर किया गया, जिसका सच आमजन के सामने आना ही चाहिए। जांच अधिकारी ने बताया कि अगर समय से अभिलेख नहीं उपलब्ध कराए गए तो एक नोटिस दी जाएगी, उसके बाद संबंधित के खिलाफ केस दर्ज करने और विजिलेंस से जांच कराने की संस्तुति कर दी जाएगी। इजांच को लेकर घपलेबाजों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें