फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था देख भड़के सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक सीएमओ जांच करने पहुंच गए। गंदगी देखकर सीएमओ ने सभी को नसीहत देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा अचानक सीएचसी पहुंचे। सबसे पहले ओपीडी कक्ष में गए जहां डॉक्टर थे ही नहीं। इसके बाद दवा वितरण कक्ष को देखा तो अव्यवस्था के बीच दवाइयां बिखरी पड़ी थीं। डिलीवरी रूम की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। अधिकांश बेडों पर चादर गायब थी। जिस पर बिछी थी वह भी साफ नहीं। मरीजों के बैठने के लिए बेंच व पानी की व्यवस्था भी नहीं थी।
सीएचसी पर कुल 37 कर्मचारियों तैनात हैं। जिसमें 18 रेगुलर एवं 19 संविदा कर्मचारी तैनात हैं। अव्यवस्था देखकर सीएमओ ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि एक दो दिन के अंदर सभी कर्मचारियों का ट्रांसफर कर व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा। वर्षों से जमे कर्मचारी हटेंगे तभी अच्छी स्वास्थ्य सेवा की कल्पना की जा सकती है।
विज्ञापन


रुधौली सीएचसी में अफरा तफरी
रुधौली। बृहस्पतिवार करीब एक बजे सीएमओ डॉ. कुशवाहा के आने की सूचना पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने नगर पंचायत के एक दर्जन से ज्यादा सफाई कर्मियों को लगाकर व्यवस्था ठीक कराई। सीएमओ ने वार्डों, औषधि वितरण कक्ष, पैथोलोजी तथा ओपीडी रजिस्टर की जांच की। इसी दौरान राजन चौधरी, मो. इस्माईल, ऋषभ पांडेय आदि ने पेयजल की किल्लत, टूटी बाउंड्री व परिसर में गंदगी की शिकायत भी की। व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित कर वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें