फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गैंगस्टर एक्ट के तहत 60 लाख की संपत्ति कुर्क

Sat, 17 Jun 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। थानाक्षेत्र के मुनियांव खुर्द गांव में गैंगस्टर की 60 लाख रुपये कीमत की अचल संपत्ति शुक्रवार को कुर्क की गई। एसएचओ रामेश्वर यादव ने बताया कि यह गैंगस्टर एक्ट की तफ्तीश में पाया गया कि वह संपत्ति अपराध के जरिए अर्जित की गई थी। थानाक्षेत्र के मुनियांव खुर्द निवासी अवध नरेश सिंह के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। जिसके तहत ऋषभ सिंह नायब तहसीलदार हर्रैया एवं प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर यादव ने कुल 2.032 हेक्टेयर जमीन की कुर्की की। जिसकी अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। उक्त जमीन गांव के रघुनाथ की सुपुर्दगी में दी गई है। राजस्व टीम के सतीश चन्द्र लेखपाल, पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल राम अवधेश, विनय कुमार आदि के अलावा मुनियावां खुर्द के ग्राम वासी विनोद कुमार सिंह, हिमांशु तिवारी, सतीश सिंह, श्रीराम मौर्या, तिलकराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें