फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 60 किलो बेसन और 75 पैकेट नमकीन जब्त, 10 नमूने लिए

Fri, 07 Mar 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान की शुरुआत बृहस्पतिवार से कर दी है। पहले दिन ग्रामीण कस्बों में बड़ी कार्रवाई हुई है। ग्राहकों में बेचने के लिए दुकानों पर रखे गए मिथ्या छाप 60 किलो बेसन, 75 पैकेट नमकीन जब्त कर ली गई। विभिन्न जगहों से कुल 10 नमूने लिए गए। छापे के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य वीके पांडेय के नेतृत्व में टीम पहले दिन हाईवे के किनारे फुटहिया चौराहे पर पहुंची। यहां एक नमकीन बनाने वाली फैक्टरी की जांच की गई। इस दौरान मिथ्या छाप नमकीन के 900 ग्राम वाले 75 पैकेट मौके पर बरामद हुए। टीम ने इसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। इसके अलावा तीन अलग-अलग किस्म की नमकीन के नमूना भी लिए गए। अभिहित अधिकारी धर्मराज मिश्र ने बताया कि संबंधित नमकीन की फैक्टरी कन्हैया ट्रेडर्स के नाम से संचालित हो रही है। इसके प्रोपराइटर राकेश कुमार गुप्ता हैं। इसके अलावा इसी दुकान से गुलाब जामुन मिक्स पाउडर और मिर्चा पाउडर के भी नमूना लिए गए। यहां कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम ने कप्तानगंज के रहने वाले दूधिया भरत राम यादव को भी रोक लिया। जांच के दौरान े दूध का नमूना भी भरा गया।
टीम ने कुशमौरा बाजार में छापा मारा। यहां चंद्रमणि और सुनील कुमार के मिठाई की दुकान से एक-एक बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। वहीं अशोक कुमार, हजारी प्रसाद की दुकान पर 60 बोरी मिथ्या छाप बेसन पकड़ा गया। इसकी कीमत 60 हजार रुपये आंकी गई है। टीम ने बेसन का नमूना लेने के बाद उसे सीज करा दिया। कस्बे में कार्रवाई के भय से कुछ दुकानें भी बंद कर दी गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें