फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से छह मिले संक्रमित, 523 की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में छह लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में कोरोना को लेकर उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन तक कोरोना के मरीज नहीं मिले। लेकिन, मंगलवार को छह लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 523 की रिपोर्ट निगेटिव आई। चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि कोरोना को लेकर सतर्कता बरतने की हिदायत लोगों को दी जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए बाजार व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। कोरोना प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन करें। बताया कि अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हो गई है। विभिन्न स्थानों से कोरोना जांच के लिए 682 सैंपल लिए गए हैं। सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। संक्रमितों की कुल संख्या अब 13304 हो गई है। कोरोना से करीब 12946 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 337 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 840 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें