फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में स्टाफनर्स समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में स्टाफ नर्स समेत दो की मौत
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा मार्ग पर ओड़वारा मकबूल गंज बटेला के पास मंगलवार शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों में विजय कुमार (31) निवासी बढ़ौनी थाना मुंडेरवा और विश्वनाथ भारती (28) निवासी करचोलिया थाना कप्तानगंज शामिल हैं। कप्तानगंज व ओड़वारा प्रतिनिधि के मुताबिक विश्वनाथ भारती कप्तानगंज सीएचसी पर पुरुष स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन

बुधवार को मुंडेरवा सीएचसी पर तैनात अपनी स्टाफ नर्स पत्नी रीना भारती से मिलने बाइक से अकेले जा रहे थे। मुंडेरवा थाने के ओड़वारा मकबूलगंज के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। उस बाइक पर तीन युवक सवार थे। घटना में सामने से आई बाइक चला रहे विजय कुमार और विश्वनाथ भारती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विजय कुमार की बाइक पर सवार उसी के गांव के प्रेमचंद और गोलू नाम के युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल प्रेम चंद ने बताया कि वह और विजय कुमार मुंबई जाने के लिए ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रास्ते में दोनों बाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को शवगृह में रखवा दिया है। जिला अस्पताल से गोलू की हालत गंभीर होने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें