बस्ती। सीबीएसई की बृहस्पतिवार को 12वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। 12वीं में 3430 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 3371 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 59 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के नोडल अधिकारी यतेंद्र कुमार व पर्यवेक्षक रोली शुक्ला ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कहीं भी गड़बड़ी नहीं मिली।
शहर में बने नौ परीक्षा केंद्रों पर 12वीं अंग्रेजी की परीक्षा पहली पॉली में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक हुई। सेंट जेवियर्स स्कूल में 617, जागरण पब्लिक स्कूल में 291, श्रीराम पब्लिक स्कूल में 612 , आरसीसी पब्लिक में 287, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामबाग में 428 और ओमनी इंटरनेशनल स्कूल में 236 , द सिटी मांटेसरी स्कूल में 552 ,सरला इंटरनेशनल स्कूल में 47, केंद्रीय विद्यालय में 201 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। संवाद