फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अराजक तत्वों ने डॉ. आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

Fri, 23 Feb 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महुआ बैरिहवा का मामला, प्रधान ने नई प्रतिमा स्थापित कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। ग्राम पंचायत बभनी मिश्रा के महुआ बैरिहवा में अराजक तत्वों ने बुधवार की रात डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को कब्जे में लेकर अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। ग्राम प्रधान ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उसी स्थान पर नई प्रतिमा को स्थापित करा दी है।
ग्राम पंचायत बभनी मिश्र के महुआ बैरिहवा में गांव के दक्षिण सिवान में एक चबूतरे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर तथा गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापित थी। बृहस्पतिवार सुबह गांव के महेश जब खेत की तरफ गए तो देखा प्रतिमा क्षतिग्रस्त है। इसकी सूचना उन्होंने गांव के बलिहारी, बबलू सहित अन्य ग्रामीणों को दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि प्रतिमा जमीन पर गिरी है और क्षतिग्रस्त है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल रुधौली थाने को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र, अपराध निरीक्षक अजय यादव, एसआई श्रीराम सिंह सहित पुलिस फोर्स ने क्षतिग्रस्त की गई प्रतिमा को कब्जे में लेकर गांव वालों को शांत कराया। विधि विज्ञान की टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त की गई प्रतिमा को साक्ष्य के आधार पर कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें