फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मतदान में 59 फीसदी वोट पड़े

Mon, 06 Feb 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विक्रमजोत के बूथ संख्या 97 अ पर पुनर्मतदान के समय पहुंचे पर्यवेक्षक।
विज्ञापन
गोरखपुर- फैजाबाद खंड स्नातक  निर्वाचन 2017 के तहत विक्रमजोत के बूथ नं. 97 अ पर सोमवार को दोबारा वोट डाले गए। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान कार्य शाम चार बजे तक चला। कुल 524 स्नातक मतदाताओं में से 297 स्नातकों ने वोट डाले। जबकि तीन फरवरी को हुए मतदान में इस बूथ पर 210 वोट पड़े थे। स्नातक  निर्वाचन के लिए मतगणना दस फरवरी को होगी। 
विज्ञापन


तीन फरवरी के मतदान के दौरान बूथ पर एक  से लेकर 178 बैलेट पेपरों पर मार्कर से नंबर दर्ज करने पर प्रत्याशियों के समर्थक भड़क गए  थे। बाद में पीठासीन अधिकारी नरेंद्र नाथ कुंअर ने मामले को डायरी में दर्ज कर आयोग के संज्ञान में भेजा था। शनिवार देर शाम आयोग ने इस बूथ पर पुनर्मतदान का निणर्य लिया। सोमवार को पुर्नमतदान के दौरान केंद्र पर पर्यवेक्षक मुकुल गोयल, बीडीओ रेनू चौधरी, डीडीओ, थानाध्यक्ष विक्रम सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे। चुनाव पर्यवेक्षक मुकुल गोयल कई बार केंद्र पर आते रहे। प्रत्याशियों में देवेंद्र सिंह, संजयन त्रिपाठी, अजय सिंह सहित कई नेता प्रमुख रूप से रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें