बस्ती। केंद्रीय विद्यालय में चौथे जी-20 शैक्षणिक कार्य समूह की बैठक के तहत नई शिक्षा नीति और मूलभूत साक्षरता जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय में ग्रीष्मावकाश के कारण अधिकांश गतिविधियां वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को आयोजित कहानी प्रतियोगिता में 58 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय खुलने पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रधानाचार्य मयंक कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता एक महत्वपूर्ण दायित्व और इसको पूरा करने में केन्द्रीय विद्यालय को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। कार्यक्रम संयोजक विंदेश्वरी शुक्ल और नरेंद्र प्रताप ने बताया कि 15 जून तक विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। बताया कि बृहस्पतिवार को कहानी लेखन प्रतियोगिता में 58 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय खुलने पर सम्मानित किया जाएगा।