सीबीएसई : 10 केंद्रों पर 4,912 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससई) की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 10वीं के 55 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 10 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों के मुताबिक पेपर सरल आया था, इसलिए पूरे अंक मिलने के उम्मीद हैं।
15 फरवरी को शुरू हुई परीक्षा में 10वीं के 5005 और कक्षा 12वीं के 3600 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को 10वीं के 4,912 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 55 अनुपस्थित पाए गए। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में श्रीराम पब्किल स्कूल, सिटी मोंटेसरी स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल, जागरण पब्लिक स्कूल, आरसीसी पब्लिक स्कूल समेत 10 केंद्रों पर परीक्षा हुई।