फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिवाली से पहले एरियर के मद में 52 लाख का भुगतान, कर्मियों में खुशी

Sun, 19 Oct 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती के कर्मियों को दीपावली के पहले ही तोहफा दिया गया है। लंबे समय से बकाया उनका महंगाई सहित अन्य भत्ते का भुगतान एरियर के रूप में कर दिया गया है। 327 कर्मियों में 52 लाख रुपये भुगतान हुआ है। इससे कर्मियों के चेहरे पर खुशी है। कहा कि उनकी दिवाली और अच्छे से मनेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने नपाध्यक्ष नेहा वर्मा को पत्र देकर बताया था कि नपा के समस्त कर्मी का महंगाई भत्ता जुलाई 2021 से अभी तक बकाया है। वहीं वर्ष 2018-19, 2020-21, 2022-23 व 75 प्रतिशत 2023-24 का बकाया है। नपा अध्यक्ष और ईओ अंगद गुप्ता ने कर्मियों के बकाया भुगतान का प्रयास किया। उनका प्रयास सफल भी हुआ।
दिवाली के पहले ही 182 स्थायी व 145 संविदा कर्मियों का एरियर के रूप में कुल 52 लाख रुपये भुगतान किया गया। भुगतान होने से कर्मियों में खुशी की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें