मानदेय के लिए जूनियर अभियंताओं ने उठाई आवाज
बस्ती। जूनियर इंजीनियर संगठन की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई। जहां अभियंताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। सचिव आशीष ने कहा कि हर्रैया विकास खंड सहित अन्य विकास खंडों में कार्यरत संविदा कर्मियों को विगत छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि स्वीकृति के बाद भी स्टोर से सामान नहीं भेजा रहा है। इसी के साथ ही पेट्रोल भत्ता भी नहीं मिल रहा है। आरोप लगाते हुए कहा कि उच्चाधिकारियों बिना नियम का भी कार्य हमें लेते हैं। इस दौरान पूर्वांचल पदाधिकारी आशीष सिंह, केएल यादव, मोहम्मद जावेद, एसके मिश्रा, आशुतोष, जितेंद्र कुमार मौर्या, अभिषेक कुमार, आरबी यादव, बृज किशोर, डॉ विक्रांत, अखिलेश यादव, अशोक पाल, रितेश यादव, अनुज कन्नौजिया, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।