फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव: 24 पर्चों से नामांकन की बोहनी,दाखिला शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

24 पर्चों से नामांकन की बोहनी, दाखिला शून्य
कांग्रेस, बसपा सहित सात दल और निर्दलों ने खरीदे पर्चे
कलेक्ट्रेट के इर्दगिर्द कड़ी चौकसी रही, शांतिपूर्ण रहा माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी होते ही मंगलवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। पहले दिन कुल 11 उम्मीदवारों के लिए कुल 24 पर्चे खरीदे गए। इनमें पांच निर्दल उम्मीदवारों ने लिए हैं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं महा गठबंधन के बसपा प्रत्याशी सहित सात नामांकन पत्र विभिन्न दलों के उम्मीदवारों ने खरीदे हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), भारतीय समाज पार्टी (सुहेलदेव), अखिल भारत हिंदू महासभा के साथ ही लोक गठबंधन पार्टी, आम जनता पार्टी जैसे दलों ने अपने अधिकृत उम्मीदवार उतारने के लिए नामांकन पत्र लिए हैं। मंगलवार को पूरा कचहरी परिसर हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया। खासकर कलेक्ट्रेट कार्यालय, न्यायालय के चारों तरफ विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पहला दिन होने की वजह से मंगलवार को दोपहर तक अधिकारी, नेता और समर्थक-प्रस्तावकों के चेहरे पर कौतूहल जैसे भाव चेहरे पर बनते-बिगड़ते रहे। मगर लंच ब्रेक के बाद पूरा माहौल सहज हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट डॉ. राजशेखर ने बताया कि पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया।
विज्ञापन


बसपा, कांग्रेस ने खरीदे चार-चार पर्चे
कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों ने चार-चार सेट नामांकन पत्र खरीदा है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी राज किशोर सिंह के लिए उनके प्रतिनिधि रणजीत सिंह ने चार सेट पर्चा क्रय किया। ठीक उसी तर्ज पर बसपा प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के प्रतिनिधि डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने भी चार सेट पर्चा खरीदा। इतना ही नहीं, निर्दलीय उम्मीदवारी ठोक रहे अनूप कुमार के प्रतिनिधि धर्मेंद्र नारायण तिवारी और कृष्ण कुमार उपाध्याय ने दो-दो सेट, अखिल भारत हिंदू महासभा और आम जनता पार्टी उम्मीदवार ने तीन-तीन, भासपा (सुहेल देव) पार्टी के उम्मीदवार ने भी दो सेट पर्चे खरीदे हैं।
विज्ञापन


खुद के बजाय दूसरे को भेजा
कचहरी में इस बात की चर्चा काफी देर तक होती रही कि बसपा, कांग्रेस सहित कुछ अन्य प्रत्याशियों ने खुद कलेक्ट्रेट आकर नामांकन पत्र खरीदने तक की जहमत नहीं उठाई। हालांकि, पर्चे क्रय करते समय कोई खास औपचारिकता नहीं होती, इसलिए अपने किसी करीबी को भेज दिया जाता है। लेकिन लोग इसे परंपरा और मर्यादा से जोड़कर देख रहे थे।

इन्होंने खरीदे हैं नामांकन पत्र
1 कृपाशंकर चौधरी (निर्दलीय)
2 कृष्ण कुमार उपाध्याय (निर्दलीय)
3 एबादुलहक वास्ते बाल गोविंद यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया)
4 डॉ हरिओम श्रीवास्तव वास्ते राम प्रसाद चौधरी बसपा
5 विनोद कुमार राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
6 साधू शरण आम जनता पार्टी
7 स्वामी दामोदराचार्य अखिल भारत हिंदू महासभा
8 धर्मेंद्र नारायण त्रिपाठी वास्ते अनूप कुमार निर्दलीय
9 अरुण कुमार (निर्दलीय)
10 पंकज दुबे लोक गठबंधन पार्टी
11 रणजीत सिंह वास्ते राज किशोर सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें