फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए संविदाकर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय के लिए संविदाकर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

बभनान उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी
बभनान में 18, गौर में नौ और मखौड़ा में 12 संविदा कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। विद्युत निगम में संविदा पर तैनात कर्मचारियों को 24 महीने से मानदेय नहीं मिला है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर चेतावनी दी। आंदोलनकारियों ने कहा कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को व्यापक कर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा।
विद्युत उपकेंद्र गौर, मखौड़ा सहित बभनान में तैनात विद्युत संविदा कर्मियों का जमावड़ा विद्युत उपकेंद्र बभनान में हुआ। बकाया मानदेय भुगतान की मांग कर प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पहले का 18 माह व पिछले छह माह से मानदेय भुगतान बकाया है। इसके चलते संविदाकर्मियों के सामने आर्थिक संकट बढ़ गया है। बावजूद इसके जिम्मेदार गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिशाषी अभियंता अमित कुमार को ज्ञापन दिया। साथ ही चेतावनी दी है कि मानदेय भुगतान न होने पर सम्पूर्ण रूप से कार्य का बहिष्कार किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अधिकारी व ठेकेदार की होगी। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने कहा कि अभी मेरी पोस्टिंग जल्दी हुई है पहले के बकाया की जानकारी नहीं है। इधर छह माह का मानदेय बकाया मेरी जानकारी में है। इसका शीघ्र ही भुगतान करा दिया जाएगा। इस मौके पर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, महेन्द्र कुमार शुक्ला, राजेश कुमार रावत, राम किशुन यादव, श्याम नरायन मिश्र, प्रवेश मिश्र, चंद्र प्रकाश, हनुमान, रामनाथ, महेश शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन


दुबौलिया में लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था
दुबौलिया। 33/11 केवी उपकेंद्र से जुडे़ संविदाकर्मियों को सात माह का मानदेय और 12 माह का टीटीएस बकाया है। इसके कारण बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से ही केन्द्र से जुडे़ 275 गांवों की आपूर्ति ठप है। संविदा कर्मी दिलीप चौधरी, राम विलास, हनुमंत पटवा, राम किशुन, भानु सिंह, जगू सिंह, दिलीप कुमार, मनोज यादव आदि ने बताया कि सात माह के मानदेय के अलावा टीटीएस का एक भी रुपये नहीं मिला है। हम लोग जानजोखिम में डाल कर दिन रात बिजली व्यवस्था सुधारते रहते हैं। जब तक हम लोगों का बकाया नहीं मिल जाता तब तक आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें