फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च के प्रथम सप्ताह में शुरू होगी मुंडेरवा मिल

Sun, 17 Feb 2019 10:51 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
मुंडेरवा निर्माणाधीन शुगर मिल का निरीक्षण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुंडेरवा। मुंडेरवा की नई शुगर मिल की चिमनियों से मार्च के प्रथम सप्ताह में धुआं निकलने लगेगा। रविवार को तैयारियों की जानकारी लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से इस बाबत फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ निर्माणाधीन शुगर मिल में 22 मिनट रहे। इस दौरान उन्होंने कोना-कोना देखा। रविवार की दोपहर 1.55 बजे मिल परिसर में आने के बाद वह प्रोजेक्ट तक गए। केन कैरियर के पास पहुंचने पर एमडी विमल कुमार दुबे ने सीएम को केन चौपर, लेवर, फाइव राइजर, ले आउट के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने ब्वायलर, टीजी विंडर, स्विच यार्ड, वायरिंग हाउस, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी जायजा लिया। शुगर गोदाम पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने मजदूरों से कुशलक्षेम भी जाना। उनसे भुगतान का फीडबैक लिया। चीनी निगम के एमडी व कार्यदायी संस्था के वाइस प्रेसीडेंट योगेश मलिक तथा साइट इंचार्ज सुरेश सिंह चौहान ने मिल की क्षमता के बारे में उन्हें जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक सीजन में 91 लाख क्विंटल गन्ने की जरूरत होगी। मिल में प्रतिदिन 50 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जा सकती है। जब सीएम ने शुगर मिल चलने का समय पूछा तो एमडी ने बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में पेराई सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इसके पूर्व सदर विधायक दयाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, पूर्व सासंद अष्टभुजा शुक्ल, राजेंद्र नाथ तिवारी, अजय श्रीवास्तव, अखंड सिंह, विनोद शुक्ल, गजेंद्र सिंह, सुशील सिंह गौतम, रविंद्र सिंह लाल, आशीष शुक्ल के अलावा डीएम ड़. राजशेखर, एडीएम रमेश चंद्र, एडी हेल्थ डॉ. रंगजी दूबे, सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा, एसीएमओ डॉ. फक्रेयार, डॉ. सीके वर्मा, डीएसओ रमन मिश्र, अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव आदि ने सीएम का स्वागत किया।

इतना हुआ लोकार्पण और शिलान्यास
मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां लोक निर्माण विभाग के 1 अरब 27 करोड़ रुपये की लागत के 17 सड़कों का लोकार्पण किए हैं। जबकि 67 करोड़ रुपये के 25 सड़कों का शिलान्यास किए हैं। इसके अलावा 201 किलोमीटर की 76 सड़कों के स्वीकृति की घोषणा किए हैं। जिनकी कुल लागत 1 अरब 99 करोड़ रुपये है।

सीएम से मिलने की पूरी नहीं हुई आस
कुदरहा। मुंडेरवा शुगर मिल बंद होने के बाद रोजगार के लिए जद्दोजहद कर रहे मिल कर्मियों को समायोजन की उम्मीद उस समय जाग गई जब उन्हें पता चला कि रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ यहां आ रहे हैं। इसके बाद पूर्व कर्मी मिल परिसर में ज्ञापन देने के लिए एकत्रित हो गये। मुख्यमंत्री आए जरूर और निर्माण के हालात से वाकिफ हुए और फिर जिस तेजी से वे आए थे उसी से निकल लिए। इन मिल कर्मियों का अपनी बात रखने का मौका भी नहीं मिला। पूर्व कार्यरत कर्मचारी संघ के संरक्षक कृष्ण चन्द्र चौधरी,अध्यक्ष अतुल कुमार शुक्ल एवं मंत्री राधा पति पाठक ने कहा कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर समायोजन की बात रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें