फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएओ का उर्वरक दुकानों पर छापा, सात नमूने भरे

विज्ञापन
खाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। उर्वरकों की उपलब्धता व निर्धारित मूल्य पर वितरण को लेकर जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने उर्वरक की कई दुकानों पर छापा मारा। टीम ने यहां सात नमूने भरे, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीएओ की टीम सबसे पहले पांडेय बाजार स्थित क्षेत्रीय सहकारी समिति पहुंची। यहां सचिव कृषकों को 280 रुपये में उर्वरक उपलब्ध करा रहे थे। इसे लेकर टीम ने किसानों को अतिरिक्त धन वापस कराया, जबकि सचिव के खिलाफ कार्रवाई शुरू करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने को सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त सहकारिता को संस्तुति किया गया। यहां विभागीय कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके बाद टी मकबूलगंज स्थित आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र पर पहुंचकर प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। यहां ई-पॉज मशीन से वितरण होते मिला। कृषकों को निर्धारित मूल्य पर यूरिया वितरित किया जा रहा था। निर्देश दिए गए कि किसी भी दशा में उर्वरकों के साथ कम प्रचलित उर्वरकों को टैग कर कृषकों में वितरित न किया जाए। तत्पश्चात टीम परशुरामपुर पहुंची। यहां वर्मा खाद भंडार, चौधरी खाद भंडार एवं प्रजापति खाद भंडार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चौधरी खाद भंडार एवं प्रजापति खाद भंडार के स्टाक में अनाधिकृत रूप से अयोध्या जिले से मंगाए गए उर्वरक मिली। इसकी बिक्री तत्काल प्रतिबंधित कर दिया गया तथा दुकानदार से अनधिकृत उर्वरकों के मंगाए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके अतिरिक्त इन उर्वरकों के आपूर्तिकर्ता से भी जनपद अयोध्या के जिला कृषि अधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण प्राप्त कर विधिक कार्यवाही करने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

छापे के दौरान प्रतिष्ठानों से 7 उर्वरक के नमूने भी लिए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला में भेजा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक व्यवसायियों को चेतावनी दिया कि किसी भी दशा में उर्वरकों का अधिक मूल्य लेते हुए पाया गया तो कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें