फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... दोबारा एक हुए दंपती,बस गई गृहस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

फिर से एक हुए दंपती, बस गई गृहस्थी
- अयोध्या कैंट के दंपती में विवाद पर हुई सुलह
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। अयोध्या जिले के थाना कैंट के डीआरसी कैंप निवासी सुमन सिंह व उनके पति ऋपु दमन सिंह में मामूली बात को लेकर दूरियां बढ़ती गईं। बात का बतंगड़ इतना बना कि दोनों पक्ष आजिज आकर रिश्ता खत्म करने पर आमादा हो गए। रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के कोशिश के बाद भी मामला बिगड़ता गया। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा। डीआईजी/एसपी के निर्देश पर यह प्रकरण परिवार परामर्श केेंद्र को रेफर कर दिया गया। एएसपी पंकज ने बताया कि सात अक्तूबर 2018 को पुलिस कार्यालय में स्थापित परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत के बाद परिणाम सकारात्मक निकला। तब मनमुटाव खत्म कर फिर से दोनों एक साथ रहने को राजी कराया गया। रविवार को दंपती हंसी खुशी से घर रवाना हुए। सुलह कराने में महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह के अलावा कांस्टेबल जयश्री यादव, वीपी शुक्ला, सीपी श्रीवास्तव, सुनील रानी श्रीवास्तव, आरक्षी सिकंदर, श्याम बिहारी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें