हियुवा ने बैठक कर कई मुद्दों पर की चर्चा
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। हिंदू युवा वाहिनी की बैठक सोमवार को प्रेस क्लब में हुई। जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने पदाधिकारियों के साथ गोहत्या पर तत्काल कार्रवाई, वाल्टरगंज शुगर मिल सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि वाल्टरगंज चीनी मिल को लेकर ऊहापोह की स्थिति थी। किसानों का भुगतान नहीं हो रहा था। मिल के नये मालिक के आ जाने से मिल चलने और भुगतान मिलने का शुभ संकेत मिले हैं। कहा कि मिल के कर्मचारी किसान व राजनेताओं से आग्रह है कि मिल के संचालन में किसी प्रकार की राजनीति न करें। विनय सिंह ने कहा कि पॉलिथीन हमारे पर्यावरण के लिए काफी नुकसान दायक है। इस लिए इसकी बंदी पर सख्ती से पालन होना चाहिए। इस दौरान जय प्रकाश सिंह, कन्हैया लाल, घनश्याम मिश्रा, बब्लू निषाद, विवेक हिंदू, धर्मेंद्र कुमार, अशोक मिश्रा, रामनिरंजन, अमृतलाल, पंकज विश्वकर्मा, अरुण कुमार, विनोद कुमार निषाद, लवकुश, विशाल गुप्ता, शिवदर्शन सिंह, दिनेश कुमार, कृष्ण कुमार चौरसिया, अर्जुन सिंह, सुजीत शर्मा, गंगाराम चौधरी, अजय यादव, दयाशंकर यादव, राम दूबे, अंगद मौर्य, जनार्दन, दीप कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।