फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बभनान में 1.22 घंटे खड़ी रही अवध एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान में 1.22 घंटे खड़ी रही अवध एक्सप्रेस
विज्ञापन

यात्रियों ने किया हंगामा, स्टेशन अधीक्षक के समझाने पर माने
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। बभनान रेलवे स्टेशन पर उस समय डाउन अवध एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों ने हंगामा कर दिया जब कंट्रोल ने देर तक गाड़ी खड़ी कर दी। यात्री इस बात से खफा थे कि अवध एक्सप्रेस को रोककर दूसरी ट्रेनों को पास कराया जा रहा था। करीब 1:22 घंटे बाद गाड़ी को गंतव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन

बांद्रा से गोरखपुर को जाने वाली डाउन अवध एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार को बभनान स्टेशन पर दोपहर बाद 3:04 बजे पहुंची। यहां उसे रोक दिया गया। इसके बाद उसके पीछे चल रही ट्रेनों को पास कराया जाने लगा। जब देर तक ट्रेन खड़ी रही तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। वे ट्रेन से उतर कर स्टेशन अधीक्षक के कक्ष में जा पहुंचे और कारण जानना चाहा, जिस पर स्टेशन अधीक्षक ने परिचालन को कारण बताया। दूसरी को पास करने के कारण खफा यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में स्टेशन अधीक्षक के समझाने पर वे माने। स्टेशन अधीक्षक राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि परिचालन कारणों के चलते ट्रेन को रोका गया था। इस बीच जब चंडीगढ़-डिब्रूगढ़, तिरुअनंतपुरम-गोरखपुर, न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस को यहां से पास कराया गया तो यात्री हंगामा करने लगे, मगर उन्हें समझाया गया तो वे मान गए। ट्रेन को 4:26 बजे बभनान से गंतव्य को भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें