फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सदर को मिलेगी विशेष प्रतिकूल

विज्ञापन
विज्ञापन
एनटी सदर को मिलेगी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन


बस्ती।
सदर तहसील के नायब तहसीलदार अमन चंद्र वर्मा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी आरडी पांडेय ने विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने को चेताया है। कहा कि नायब तहसीलदार से न्यायालय में चल रहे एक मुकदमे के मामले में आख्या मांगी थी, मगर काफी समय बाद भी रिपोर्ट नहीं दी गई।
विज्ञापन

सीआरओ ने बताया कि नायब तहसीलदार की कार्यशैली से पता चलता है कि आदेशों और निर्देशों की अवहेलना करने के आदी हो गए हैं। आख्या देने के लिए एक और मौका दिया गया है, उसके बाद विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी जाएगी। यह पहला मौका नहीं है, जब सदर तहसील सहित अन्य तहसीलों के अधिकारी आदेशों और निर्देशों की अवहेलना करते पाए गए हैं। इस तरह के मामले सबसे अधिक बस्ती सदर और हर्रैया तहसील में पाए जाते हैं। इसके चलते फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान होना पड़ता है और वाद काफी समय तक लंबित रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें