फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख की लालच में गंवाया 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ लाख की लालच में गंवाए 50 हजार
विज्ञापन

बस्ती। कप्तानगंज के पूर्वांचल बैंक में रुपये जमा करने गया दुकानदार गड्डी गिरोह के उचक्कों के चक्कर में फंसकर 50 हजार रुपये गवां दिया। डेढ़ लाख रुपये की जाली गड्डी थमा कर दो उचक्के कार में सवार होकर भाग निकले। ठगे जाने का एहसास होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचक्कों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।
कल्याणपुर निवासी बब्बन सिंह की गांव के पास भवन सामग्री की दुकान है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपने बेटे आलोक को 50 हजार रुपये जमा करने पूर्वांचल बैंक कप्तानगंज भेजा। आलोक का कहना है कि बैंक में दो युवक उससे मिले। वे रुपये निकालने का फार्म भरने में मदद मांगे। बातचीत करते हुए उसे लेकर बाहर चले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनमें से एक ने ज्वेलरी की दुकान में काम करने वाला बताकर युवक को उलझाया। उसने बताया कि वहां से डेढ़ लाख रुपये चुराकर लाया है। अपनी बातों में फंसाकर रुपये की गड्डी उसे थमा दी। बताया कि यही वह डेढ़ लाख रुपये हैं। उसके पास के 50 हजार रुपये अपने हाथ में ले लिया। टहलते हुए कुछ दूर खड़ी कार में सवार होकर फरार हो गए। व्यवसायी के पुत्र आलोक ने जब गड्डी खोली तो अंदर कागज के टुकड़े मिले। सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय मौके पर पहुंचे। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को काफी देर तक खंगाला। फुटेज में दो संदिग्धों को चिन्हित किया है।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें