स्टैंड संचालकों को सीमा की चौहदी उपलब्ध कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव, रमजान और होली को लेकर रेलवे स्टेशन पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जीआरपी थानाध्यक्ष एमपी चतुर्वेदी ने स्टेशन के कुली, वेंडरों, स्टैंड संचालक और पुलिस कर्मी के साथ बैठक की। इसमें कुली व वेंडरों से अपील की गई कि वे स्टेशन परिसर में संदिग्ध हरकत की तत्काल सूचना दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने स्टैंड संचालकों को स्टैंड की सीमा की चौहदी थाने में तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अगर स्टैंड को लेकर कोई शिकायत मिलेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसएसआई अवधेश तिवारी, एसआई जनार्दन प्रसाद पासवान, एसआई मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रणविजय कुमार वर्मा, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।