फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिव्यांग शिविर में बने 50 प्रमाणपत्र, उपकरणों के लिए किए चिह्नित

Fri, 19 Sep 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित अनुभाग और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के संयुक्त प्रयास से बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर मेडिकल एसेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 86 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण हुआ, जिनमें से 50 बच्चों को प्रमाण पत्र जारी कर उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से गठित टीम में ऑर्थो सर्जन डॉ. काशी अनवर, ईएनटी सर्जन डॉ. ए.के. मल्ल, न्यूरो फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार दुबे, आई सर्जन डॉ. एस.के. सिंह, कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. कमलेश प्रताप, डॉ. अजय पांडेय और डॉ. नंद प्रसाद शामिल रहे। टीम ने बच्चों की जांच कर उनकी दिव्यांगता का परीक्षण किया और प्रमाण पत्र जारी किए। इस अवसर पर दिलीप चौधरी, मुलायम यादव, राम प्रकाश शुक्ला, ज्योतिमा, राधेश्याम, यशवंत सहित एसडीओ पंचायत आशुतोष पटेल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें