ंबस्ती के सल्टौआ ब्लाॅक पर एमएलसी चुनाव मंे मतदान करने के लिए काफी उत्साहित दिखे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन में शुक्रवार को जिले के 14 ब्लाकों में कुल 49.36 प्रतिशत स्नातकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की चहलकदमी बनी रही।
शुक्रवार सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलता रहा। सर्वाधिक वोटिंग रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के बूथ संख्या 102 पर हुई। यहां कुल 66.48 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले जबकि सबसे कम मतदान हर्रैया के बूथ संख्या 98 ‘अ’ पर हुआ। यहां कुल 444 में से 147 मतदाताओं ने यानी 33.10 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट दिए। मतदान के बाद प्रशासन ने बैलेट बाक्स सील कर कड़ी सुरक्षा में गोरखपुर स्थित स्ट्रांग रूम को रवाना किया।
एमएलसी चुनाव में बस्ती जिले में कुल 17012 लोग मतदाता हैं। सुबह आठ बजे से शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों सहित ब्लाक मुख्यालयों पर मतदान शुरू हुआ। शुरूआत से ही मतदाताओं की संख्या बेहद कम रही। कई बूथों पर तो छिटपुट ही मतदाता पहुंचे। शाम चार बजे तक कुल 8391 मत डाले जा सके। बहादुरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बूथ संख्या 111 (अ) पर 273 पुरुष 98 महिलाओं ने अपना मत दिया। बूथ संख्या 111 पर 191 पुरुष व 56 महिलाओं ने मतदान किया। कुल 618 मत डाले गए। साऊंघाट प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लाक मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सुधीर सिंह अपने टीम के साथ स्वयं मौजूद रहे। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। ब्लाक में कुल 470 में 228 मतदान हुआ।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक सभागार के दो बूथों पर 1036 मतदाताओं में से 614 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 59.26 रहा। दोपहर में सुपर जोनल फाइव सुरेश चंद्र शर्मा ने बूूूथों का निरीक्षण किया। पूरे मतदान सेक्टर मजिस्ट्रेट आरसी गुप्ता मौजूद रहे, पीठासीन अधिकारी एएन सिंह रहे। रामनगर ब्लाक बूथ पर 546 के सापेक्ष 363 स्नातकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पीठासीन अधिकारी संजय वर्मा के साथ दयाशंकर सिंह व रामभवन वर्मा मौजूद रहे। बूथ पर शांति व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, चौकी इंचार्ज असनहरा मान सिंह व एसआई संजय शाही सहयोगियों के साथ मुस्तैद रहे।
रुधौली ब्लाक मुख्यालय पर कुल 662 में 347 मतदाताओं ने वोट डाले। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट दिग्विजय नाथ तिवारी, पीठासीन अधिकारी रणविजय सिंह के साथ प्रेक्षक रामविलास, बीडीओ रुधौली हनुमान प्रसाद मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। हर्रैया प्रतिनिधि के मुुताबिक 676 मतदाताओं ने मतदान मताधिकार का प्रयोग किया। कप्तानगंज ब्लाक में 960 मत पड़ंे, परशुरामपुर प्रतिनिधि के मुुुुताबिक ब्लाक मुख्यालय के दो बूथों पर 46.6 प्रतिशत मत पड़े। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार गौर ब्लाक में 1534 में 858 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दूसरी ओर बूथ संख्या 95 बभनान नगर पंचायत कार्यालय स्थित बूथ पर 25 में से 14 वोट पड़े। यहां सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश चंद्र पाठक रहे। कुदरहा में कुल 739 मतों में से 430 मत डाले गए।