फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से 48 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के बभनगांवा गांव में शुक्रवार को दिन दहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से 48 हजार रुपये लूटकर भाग गए। इससे सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के पैकोलिया गांव निवासी कुसुम लता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। इन दिनों वह बीएलओ के तौर पर दुधौरा गांव में एसआईआर का काम देख रहीं हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने पीएनबी बैंक की विक्रमजोत शाखा से 47 हजार रुपये निकाले थे। रुपयों को बैग में रखकर गांव के संदीप और उसकी मां के साथ बाइक से घर जा रही थीं।
दोपहर करीब तीन बजे के बभनगांवा गांव के दक्षिण कुछ ही दूरी पर गुंड़ा कुंवर मार्ग पर एक बाइक पर तीन लोगों ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। इसी बीच बाइक से एक युवक नीचे उतरा और उनका बैग छीनकर बाइक पर सवार होकर तीनों गुंडा कुंवर गांव की तरफ भाग लिए। उन्होंने बताया कि बैग में मोबाइल और पहले से रखे एक हजार रुपये भी थे।
विज्ञापन

उधर, लूट की वारदात का पुलिस ने अल्पीकरण शुरू कर दिया है। छावनी के थानेदार जर्नादन प्रसाद का कहना है कि लूट नहीं, बल्कि छिनौती हुई है। जल्द ही बाइक सवार बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें