फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 48 गांवों की बिजली गुल

Thu, 18 Sep 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। भानपुर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप होने से सोनहा समेत करीब 48 गांवों की बिजली गुल रही। सुबह तीन बजे आमा फीडर से सप्लाई बाधित हुई जो देर शाम सात बजे तक बहाल नहीं हो सकी थी। सोनहा, फेरसम, आमा, परसोहिया, परसा लंगड़ा सहित सैकड़ों परिवार दिनभर गर्मी और अंधेरे से जूझते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से बिजली नहीं आने के कारण शाम तक घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। स्थानीय निवासी सनातन गौड़, रामसागर पांडेय, मन्नू कसौधन, संतोष मोदनवाल, दीपक ने बताया कि बार-बार फोन करने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या सुलझाने नहीं पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें