फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिल्ली, कानपुर और लखनऊ के लिए 48 अतिरिक्त बसें

Fri, 07 Mar 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- होली पर घर वापसी करने वालों को होगी सुविधा
विज्ञापन

- लोकल रूट के लिए बस का करना होगा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली पर दिल्ली, कानपुर और लखनऊ जाने और आने वाले यात्रियों को बस के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बस्ती डिपो से परिवहन निगम 48 अतिरिक्त बसें चलाएगी। जबकि इन रूटों पर पहले से 38 बसें संचालित हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश के बाद बस्ती डिपो अतिरिक्त बसों को चलाने की तैयारी में जुट गया है।
सहालग और त्योहारों पर ट्रेनों और बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। होली करीब है। ट्रेनों में आरक्षित टिकट अप्रैल तक फुल है। रोडवेज डिपो पर यात्रियों का दबाव है। इसे देखते हुए निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने गोरखपुर, राप्तीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, सोनौली, पड़रौना डिपो से अतिरिक्त बसों को चलाने के निर्देश दिए हैं। बस्ती में 48 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल दिल्ली, लखनऊ और कानपुर के लिए 38 बसें संचालित हैं। इस तरह से गोरखपुर-दिल्ली, बस्ती से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ रोड पर अब 86 बसों का संचलन होगा। हालांकि इससे लोकल रूट के यात्रियों की दिक्कतें बढ़ेंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि होली के मद्देनजर दिल्ली, कानपुर और लखनऊ के लिए 48 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें