फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रोजगार मेले में 47 युवाओं का का हुआ चयन

Thu, 22 Jun 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को रोजगार मेला/प्लेसमेंट डे का आयोजन हुआ। मेले में 250 रिक्त पदों के सापेक्ष 59 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कुल 47 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

रोजगार मेले में प्लेसमेंट एजेंसी क्वैस कॉर्प के अंतर्गत टाटा मोटर्स पंतनगर के लिए 17 अभ्यर्थियों एवं बीएस लिमिटेड के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को 12036 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव ने चयनित लाभार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अश्विनी कुमार दूबे फोरमैन/प्लेसमेंट प्रभारी, अरविंद कुमार, सहायक प्लेसमेंट प्रभारी, हनुमान प्रसाद मिश्र, उमारमण त्रिपाठी, मंगलमूर्ति पाठक, राजेश कुमार उपाध्याय, अजय पटेल, नीतू सिंह, अनूप वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, राहुल कुमार, जय कुशवाहा आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें