फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 4.60 लाख हड़पे प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय के आदेश पर नगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मरवटिया बाबू गांव निवासी अजय ने तहरीर देकर बताया कि कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित नानू मुडेरा निवासी शत्रुधन लाल श्रीवास्तव ने खुद को सरकारी विभाग में कार्यरत बताते हुए जल निगम एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पदों पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी ने पहले नकद और बाद में बैंक खाते व फोन- पे के माध्यम से भी रकम मंगाई। कुल 4.60 लाख रुपये उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए। कई बार फर्जी नियुक्ति पत्र और संदेश भेजे गए। जब नियुक्ति पत्र फर्जी होने की जानकारी मिली तो आरोपी रुपये लाैटाने में टाल मटोल करता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें