फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर पहुंचा 78 सेमी ऊपर, हालात खराब

विज्ञापन
विक्रमजोत क्ष्रेत्र में गांव मे भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
बाढ़ की चपेट में आए 45 गांव, 20 मैरुंड
विज्ञापन

सरयू का जलस्तर पहुंचा 78 सेमी ऊपर, हालात खराब
दुबौलिया/विक्रमजोत (बस्ती)। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से 45 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को नदी का जलस्तर इस सीजन में उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार नदी खतरे के निशान 92.73 मीटर से 78 सेमी ऊपर बह रही है। च दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी रिहायशी घरों की ओर बढ़ रहा है। मैरुंड गांवों के लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर व गौरा-सैफाबाद तटबंध के पारा व मटिहा गांव के ठोकरों पर पानी का दबाव बना हुआ है। बाढ़ पीड़ितों को प्रशासन राहत सामग्री व मवेशियों के लिए भूसा उपलब्ध करा रहा है। नदी के तटवर्ती गांव सूविखा बाबू, टेढ़वा, खंजान्चीपुर, विशुनदासपुर का पुरवा, दिलासपुर का भरपुरवा, देवारागंगबरार, अराजीडूही धरमूपुर ऐहतमाली, अशोकपुर ग्राम पंचायत के छोटकी, भुअरिया, दयाराम पुरवा, गोडियाना पुरवा, बलुइया, सतहा मैरुंड हैं। बरदियालोहार की भुवरिया, बानेपुर, पूरे मोतीराम आदि गांव चारों ओर से पानी से घिरे हुए हैं। दिलासपुर का भरपुरवा, विशुनदासपुर का पुरवा निवासी मवेशी सहित तटबंध पर शरण लिए हुए हैं।
कटरिया-चांदपुर तटबंध पर खलवा गांव के करीब स्थित बड़े ठोकर पर पानी उल्टा बहने से ठोकर का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। गौरा-सैफाबाद तटबंध पर मटिहा व पारा गांव के पास बने ठोकरों पर दबाव बना हुआ है। क्षतिग्रस्त ठोकर पर मरम्मत कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। भरथापुर, कल्यानपुर, पड़ाव, बड़ागांव, अइलिया जुग्गाराय, बेतावा सहित दर्जनभर से अधिक गांव मैरुंड हैं। पकड़ी संग्राम, संग्रामपुर, अर्जुनपुर, नरसिंहपुर, लकड़ीदूबे, लकड़ी पांडेय, खेमराजपुर, कन्हईपुर, संदलपुर, चानपुर गांव के घरों में में पानी भरा हुआ है। तहसील प्रशासन पशुपालकों को प्रति मवेशी पांच किलो की दर से भूसा वितरण करा रहा है। बाढ़ के पानी से श्रीकांत पांडेय का रिहायशी मकान ढह गया। मैरुंड गांवों में जाने के लिए नाव ही एक सहारा है। भरथापुर, सहजौरा, कल्याणपुर का मुख्य मार्ग जलमग्न है। कल्याणपुर निवासी संजय पांडेय, रामचंदर यादव, प्रेमचंद, घनश्याम पांडेय, भरत लाल, जितेंद्र सिंह आदि ने बताया कि यदि जलस्तर और बढ़ा तो हालात अधिक खराब होंगे।
विज्ञापन

कमिश्नर ने किया तटबंध का निरीक्षण
कटरिया-चांदपुर तटबंध का मंगलवा को कमिश्नर अनिल सागर ने निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों से हालात की जानकारी लिया। उन्होंने बाढ़ चौकी और बैकरोल से कटे ठोकर का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंताओं को कार्यों में लापरवाही न करने के निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम हर्रैया आनंद श्रीने , अधीक्षण अभियंता अवनीश साहू, सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, हरिश्चंद्र, स्वपनिल श्रीवास्तव, संजय यादव, इमरान, संदीप, पवन आदि मौजूद रहे।
विकास पाठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें