कंबाइन मालिक से 45 हजार की लूट
बस्ती। बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार देरशाम हर्रैया थान्राक्षेत्र के सिंदुरिया गांव के पास 45 हजार लूटकर सनसनी फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। बरगदवा गांव निवासी उमानाथ वर्मा ने किराए पर चलाने के लिए कंबाइन मशीन खरीद रखा है। बकौल उमानाथ बुधवार करीब साढ़े छह बजे के आसपास कंबाइन के साथ घर लौट रहे थे। सिंदुरिया गांव के पास बाइक सवार दो युवक आगे बढ़कर आए और पास में रखा 45 हजार छीन लिया। एसओ हरैया का कहना है कि पुलिस घटना के दूसरे पहलुओं पर भी बारीकी से गौर कर रही है।