बस्ती। आवास विकास कॉलोनी में पीएम कौशल विकास योजना में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान विभिन्न 45 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिए। सदर विधायक दयाराम चौधरी व एसपी संकल्प शर्मा ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास में प्रशिक्षण से योग्यता एवं क्षमता में वृद्धि से होती है। साथ ही रोजगार के अवसर मिलते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वावलंबी बनाना है। संचालक अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में चार कंपनियां आईं जिसमें 110 प्रशिक्षणार्थियों में से 45 का साक्षात्कार के बाद चयन हुआ। संचालन अभिनव उपाध्याय ने किया। इस मौके पर नीरज पांडेय, संतोष उपाध्याय, सचिदानंद पांडेय, रजत सरकारी, पंकज श्रीवास्तव, राज कुमार शुक्ला, सपना, प्रियांशु श्रीवास्तव, अल्का श्रीवास्तव, भोला वर्मा, प्रशांत आदि मौजूद रहे।