बस्ती।
बंसल क्लासेज और अमर उजाला की तरफ से आयोजित परीक्षा में बृहस्पतिवार को मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसमें 500 बच्चों ने भाग लिया।
सेंट जीवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक राम कृपाल ने दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया। कहा कि छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है। हर कोई आगे निकलना चाहता है। मगर समय प्रबंधन से पढ़ाई करने वाला ही सफल होगा। कोचिंग में बच्चों को सीखने का अवसर मिलता है। वहां पर वही सीखना चाहिए जो न आए। समय के अनुसार ज्ञान को बढ़ाने की जरूरत है। आगे बढ़कर परिवार के साथ देश व देश की सेवा करे। नौकरी में केवल वेतन से मतलब न रखें। अभी उम्र सीखने की है। जीआईसी प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह ने कंपीटशन के बारे में बच्चों को टिप्स दिया। वर्तमान परिवेश में बच्चों को कठिन परिश्रम करना होगा। बंसल क्लासेज के सीनियर फैकल्टी इंचार्ज गुंजेंश चंदन ने कंपीटशन में कोचिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। कोटा में आईआईटी, सीपीएमटी जैसी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए। कैरियर काउंसलर उज्जवल घोष ने बताया कि इस परीक्षा से उन्हें अपने ज्ञान को परखने का अवसर मिलेगा। सफलता की पहली सीढ़ी परीक्षा देने के साथ शुरू होती है। समय प्रबंधन और कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। परीक्षा में सफल छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य मनोज श्रीवास्तव ने परीक्षा में सफल छात्र, छात्रों को शुभकामना दी। बताया कि बंसल क्लासेज की ओर से बूस्ट, बंसल ओपन ऑपरेटिंग टेस्ट का आयोजन 17 दिसंबर को होगा। कक्षा छह से 12 कक्षा के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। संचालन स्वाति सिंह ने किया।