फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 44 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 44 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 44 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिले अब संक्रमितों की संख्या 2834 हो गई है। मृतकों की संख्या 59 है। एक्टिव केस 357 हैैं। 82 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी जांच रपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 2418 संक्रमित स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवनीत ने बताया कि जिले का रिकबरी रेट करीब 90 प्रतिशत है। अधिकांश लोग संक्रमित होने के बाद समय से इलाज के चलते ठीक हो रहे हैं। डीएम ने बताया कि जिले से अब तक 90473 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुकें हैं। इसमें 89135 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 86249 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2834 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। प्रशासन को अब भी 1338 रिपोर्ट का इंतजार है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में डीएम ने 183 स्थान को कंटेंमेंट जोन घोषित किया है। इसमें सदर तहसील में 99, हर्रैया में 48, भानपुर में 19 व रुधौली में 17 कंटेंमेंट जोन है। यहां आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें