भानपुर। रामनगर ब्लाॅक में पौधरोपण अभियान के साथ स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए ब्लाक प्रमुख यशकांत सिंह ने स्वच्छ रामनगर व हरा भरा रामनगर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सहयोगी कार्यकर्ताओं और सफाई कर्मियों के साथ ब्लाक परिसर में झाडू लगाकर बीडीओ राजेश सिंह के साथ पौधरोपण किया। लोगों से पौधे लगाने के साथ ही स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की। एडीओ पंचायत शिवकुमार लाल, एपीओ विजय कुमार, गिरजेश मिश्रा, गिरजेश यादव आदि मौजूद रहे।