कोठिला केंद्र पर गेहूं खरीद शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सोनहा। पीसीएफ के साधन सहकारी समिति कोठिला में शुक्रवार को गेहूं खरीद शुरू हो गई। पहले दिन 899 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।
शुक्रवार को केेंद्र पर किसान कृष्ण कुमार उर्फ दाढ़ी बाबा, आदित्य प्रसाद पांडेय, विनोद कुमार मिश्रा, शाहिद हुसैन, गुलाम हुसैन, राम सूरत चौधरी, रामदेव चौथरी, रामकेश चौधरी, बीरबल पांडेय आदि का गेहूं खरीदा गया। सचिव ने बताया कि कुल सत्रह किसानों का 899 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। इसे भंडारण के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है।