फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से ज्यादा प्रत्याशी हुए तो दूसरे ईवीएम की होगी दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
15 से ज्यादा प्रत्याशी हुए तो दूसरे ईवीएम की होगी दरकार
विज्ञापन

नामांकन के लिए अब तक 18 लोग खरीद चुके हैं पर्चा

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकसभा चुनाव में छठें चरण में जिले में 12 मई को मतदान होना है। अभी नामांकन में तीन दिन बाकी है, लेकिन 18 लोग इसके लिए पर्चा खरीद चुके हैं। ज्यादा संख्या में नामांकन पत्रों की खरीद होने पर प्रशासन अभी से डबल ईवीएम की व्यवस्था में जुट गया है। दरअसल, ईवीएम में नोटा सहित 16 चुनाव चिह्न के लिए ही व्यवस्था है।
विज्ञापन

जिले में इस बार कुल 1,462 मतदान केंद्रों और 2,316 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस प्रकार 2,316 मतदेय स्थलों पर इतनी ही ईवीएम की आवश्यकता है। हालांकि चुनाव में नामांकन के लिए अब तक 18 लोग पर्चों की खरीद कर चुके हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री की बढ़ती जा रही संख्या को देखते हुए दो गुना यानी 4,632 ईवीएम की जरूरत पड़ सकती है। जबकि मतदेय स्थलों की संख्या के मद्देनजर कुछ ईवीएम रिजर्व में रखे जाते हैं। ताकि मतदान के दिन ईवीएम में गड़बड़ी पैदा होने पर उसे बदला जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजशेखर के अनुसार नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यदि 15 प्रत्याशी से अधिक रहेंगे तो ईवीएम की संख्या बढ़ानी पड़ेगी। इसके लिए विकल्प तैयार हैं। ईवीएम में नोटा सहित कुल 16 बटन होते हैं। जिसमें 15 नंबर तक प्रत्याशी और 16वें नंबर पर नोटा का बटन होता है। ऐसे में प्रत्याशियों की संख्या 15 से अधिक होते ही दो ईवीएम लगानी पड़ती है। अब तक 18 लोग नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। अभी 23 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाने हैं। 24 अप्रैल को पर्चों की जांच और 26 अप्रैल को नाम वापसी होगी। जिसके बाद तय होगा कि मतदान के लिए कितनी ईवीएम लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें